Wednesday, May 7, 2025

मेरठ में जामुन के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

मेरठ। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत लावड़ सोफीपुर मार्ग पर भावनपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी हसीन का शव खेत में जामुन के पेड़ पर लटका मिला है। परिजन हत्या की आंशका जता रहे हैं। लावड़ सोफीपुर मार्ग पर सुबह दुल्हैड़ा निवासी अशोक कुमार के खेत में शव लटका होने की सूचना पल्लवपुरम पुलिस को मिली।

 

 

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान 20 वर्षीय हसीन के रूप में हुई। उसने अब्दुल्लापुर के हुसैनी चौक पर अपना साइबर कैफे खोल रखा था। इससे पहले वह गंगानगर स्थित गंगासागर कालोनी में अमित डेरी पर काम करता था। शुक्रवार की शाम को हसीन घर से खाना खाकर अपनी बाइक से निकला था। रात में वह वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने थाना भावनपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई।

 

हिंसा से कांपा मुर्शिदाबाद, राज्यपाल बोले- कानून हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

 

हसीन चार भाई और चार बहन हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। शरीर पर चोट भी नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय