Sunday, February 23, 2025

नोएडा में कंपनी मालिक ने कर्मचारियों का वेतन व बोनस हड़पा, दो लोगों ने की आत्महत्या

नोएडा। थाना फेस-1 में तीन अलग-अलग लोगों ने एक ही कंपनी के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कंपनी मालिक ने धोखाधड़ी करके कर्मचारियों का करोड़ों रुपया का वेतन, भत्ता, बोनस आदि हड़प लिया। इस उत्पीड़न के चलते दो कर्मचारियों ने आत्महत्या कर लिया है।
 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि हरी लाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह थाना फेस-वन क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। पीड़ित के अनुसार कंपनी के मालिक पवन कुमार अग्रवाल ने धोखाधड़ी करके कंपनी बंद कर दी। कंपनी के कर्मचारियों के वेतन, भत्ता, बोनस, फंड आदि हड़प लिया। यह रकम करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि पवन कुमार के उत्पीड़न से दो कर्मचारी नरेश पांचाल और महेंद्र पाल सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

उन्होंने बताया कि इसी मामले में बामिया बिरूआ ने भी पवन कुमार अग्रवाल को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि उसके उत्पीड़न के चलते कुछ कर्मचारियों ने आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी मामले में एक अन्य कर्मचारी ज्ञानचंद ने पवन कुमार अग्रवाल को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित व्यक्ति ने भी अन्य लोगों की तरफ पवन कुमार अग्रवाल पर धोखाधड़ी कर, करोड़ों रुपया हड़पने और उनके उत्पीड़न से कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय