Sunday, February 23, 2025

गाजियाबाद में निगम की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर, महापौर पहुंचीं क्रॉसिंग रिपब्लिक

गाजियाबाद। विजय नगर स्थित क्रॉसिंग रिपब्लिक में नगर निगम की लगभग 50-60 हज़ार वर्ग मी. भूमि है। जिस पर भूमाफियाओं की नजर है। महापौर सुनीता दयाल क्रॉसिंग रिपब्लिक पहुंची और मौके पर अधिकारियों को भी बुलाया।
महापौर सुनीता दयाल के साथ क्रॉसिंग रिपब्लिक के निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता एनके चौधरी, सम्पत्ति अधीक्षक राम शंकर वर्मा,लेखपाल कौशिक, अवर अभियंता एसके सरोज को लेकर क्रॉसिंग रिपब्लिक का निरीक्षण को गया।

 

नोएडा में बच्चों को स्किल डवलपमेन्ट कराने के नाम लाखों रुपए ठगने वाले पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार

 

जिसमें नगर निगम की अंदर की भूमि पर फिर से पशुपालन एवं झुग्गी झोपड़ी बन गयी है। जिसको लेकर महापौर ने तत्काल भूमि खाली कराने के निर्देश दिए है। महापौर द्वारा क्रॉसिंग रिपब्लिक  में जगह निगम की भूमि के है। जिसकी देखभाल बहुत मुश्किल है। जिसको लेकर महापौर ने भूमि को एकत्र करके क्रॉसिंग रिपब्लिक के मुख्य मार्ग पर लेने की योजना बनाई है। जिससे नगर निगम द्वारा अपनी भूमि बचाई जा सके। नगर निगम कि आय बढ़ाने के लिए नए प्रोजेक्ट बनाये जा सकें।

 

महाकुम्भ में अब तक 51.47 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

 

 

महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम की भूमि को बचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिसमे सभी अधिकारी कार्य कर रहे है। ऐसे महापौर द्वारा अंदर की भूमि को मुख्य मार्ग पर एकत्र करने की योजना से निगम की भूमि को बचाया जा सकेगा। भविष्य के लिए बैंकेट, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, व्यावसायिक भवन, स्वीमिंग पूल आदि बनाकर निगम की आय बढ़ाया जा सकें।

 

मुजफ्फरनगर: ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत ने प्रेमिका संग किया आत्महत्या का प्रयास, वीडियो वायरल

 

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि भूमि बचाए जाने और भूमि का प्रयोग कर निगम की आय बढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है। जिसमे सभी अधिकारी और पार्षद भी अपना सहयोग कर रहे है और भविष्य में भी निगम की भूमि को कब्जे होने नही दिया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय