Tuesday, March 18, 2025

विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम युसुफपुर मनोटा व सादात नगर इकला में, स्टालों पर भीड़

गाजियाबाद। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन युसुफपुर मनोटा व सादात नगर इकला में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शकुंतला सिंह व ग्राम प्रधान दर्शन देवी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।

कार्यक्रम के शुरूआत में प्रधान मंत्री का रिकार्ड किया संदेश, विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो, प्रारम्भिक चलचित्र का प्रसारण किया गया। तदोपरांत योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव साझा किया गया।

कृषि गतिविधियों पर सत्र ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों के साथ बातचीत की गयी। जिसमें किसान दीपक कुमार व धर्मवीर ने कहा कि ड्रोन से खेती में सहायता मिलेगी, समय बचने के साथ ही साथ पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को खेती में भी लाभ मिल रहा है। हम विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद प्रस्तुत करते हैं।

महिला एसएचजी सदस्यों/स्कूली छात्रों/स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ – ‘देश रंगीला, स्वच्छता गीत आदि सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत की उपलब्धियों का जश्न- भूमि रिकॉर्ड का 100% डिजिटलीकरण, ओडीएफ+ स्थिति, जल जीवन मिशन की संतृप्ति, आदि पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी।स्वास्थ्य शिविर (टीबी स्क्रीनिंग, जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग) के शिविर लगाकर जांच की गई।

कार्यक्रम में राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, अग्रणी जिला प्रबन्धक, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आपूर्ति एवं विपणन विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनमानस की समस्याओं सुना गया और सुझावों पर विचार किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसानों सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय