Monday, May 20, 2024

दैनिक राशिफल……24 दिसम्बर, 2023, रविवार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि के योग रहेंगे। गुस्से पर काबू और वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। शुभांक-2-4-6
वृषभ :- आज का दिन आर्थिक योजना को लागू करने के लिए अच्छा है। लम्बे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी और जिंदगी सही दिशा की ओर मोड़ लेगी। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजनों से मुलाकात होगी। परिवार का वातावरण सुखमय रहेगा। शुभांक-3-5-6
मिथुन:- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। सहकर्मियों और अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम आपको लाभ दिला सकता है। शुभ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शुभांक-2-4-7

कर्क  :-
 आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी दुविधा में उलझ सकते हैं, जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कठिन परिश्रम और वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। हालांकि, नजरिया बदलकर और सोच-समझकर काम को आगे बढ़ाएंगे, तो सफलता भी मिलेगी। शुभांक-5-4-8
सिंह :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। नये कार्यों की शुरुआत लाभदायक रहेगी। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। शुभांक-2-4-6
कन्या :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा, जिससे तनाव में रह सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख शांति से दिन व्यतीत होगा और उनका भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ संपर्क और व्यवहार लाभदायक साबित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभांक-1-5-6
तुला :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी, लेकिन सरकारी काम निकालवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों से विवाद होने की संभावना रहेगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी काम की स्वीकृति नहीं मिलेगी। शुभांक-3-5-7
वृश्चिक :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार ठंडा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन व्यवहार में आपको संयमित रहना पड़ेगा। शुभांक-5-6-9
धनु :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्ति और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी और उनसे व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बन सकते हैं। प्रवास का आयोजन होंगे। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहरे अवसर आएंगे।  शुभांक-1-5-6
मकर :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और परिश्रम से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार में वृद्धि और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास होने की संभावना रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों से लाभ होने की संभावना है। शुभांक-2-4-6
कुम्भ :- आज का दिन अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हें अपनाएंगे। सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का परिचय देंगे। शुभांक-3-5-8
मीन:- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आकस्मिक धन हानि की संभावना रहेगी। सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक रहेगा। अफवाहों से बचना होगा। अनैतिक कामों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। शुभांक-3-4-7

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय