Sunday, April 13, 2025

विवेक बिंद्रा ने सुहागरात के दिन ही पत्नी को पीटा, घसीटते हुए घर से निकाला, वीडियो वायरल, केस दर्ज

नोएडा। मामूली विवाद में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। पिटाई के बाद महिला का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। आरोप है कि महिला के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनकी कान का पर्दा तक फट गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि गाजियाबाद निवासी  वैभव क्वात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बहन यानिका की शादी बीते छह दिसंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी। विवेक वर्तमान में सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रहते हैं। शादी के  एक दिन बाद सात दिसंबर को सुबह ढाई से तीन बजे के बीच विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे।
इस बात को लेकर नवविवाहिता पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को इस दौरान बुरी तरह से पीटा। मारपीट की वजह से महिला के पूरे शरीर पर घाव है। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा है। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव है। विवेक पर गुस्सा इक कदर सवार था कि उसने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया। कई दिन तक घायल महिला का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह से टूट गई है। घटना के बाद वह किसी से बात नहीं कर रही है। विवेक बिंद्रा पर केस दर्ज होने के मामले ने जैसे ही सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा यूजर ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग नोएडा पुलिस से कर दी। पोस्ट को कई लोगों ने साझा किया है।
मोटिवेशनल स्पीकर के खिलाफ केस 14 दिसंबर को दर्ज कराया गया है। विवेक बिंद्रा के यूट्यूब पर दो करोड़ 14 लाख सब्सक्राइबर हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन फॉलोअर हैं। एक्स पर भी तीन लाख 73 हजार लोग विवेक को फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें :  ईडी का शिकंजा: एजेएल की 661 करोड़ की संपत्तियों पर कब्ज़े की कार्रवाई शुरू, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ में नोटिस चस्पा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय