Friday, May 16, 2025

गाजियाबाद में लगे पोस्टर-सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं,पुलिस ने उतरवाए, कई लोगों पर हुई FIR

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है- ‘सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं’। पोस्टरों पर निवेदक के रूप में समस्त हिन्दू समाज लिखा हुआ है। ये पोस्टर खासकर नंदग्राम थाना क्षेत्र में कई सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं विवादित पोस्टरों को पुलिस ने उतरवा दिया है।

गाजियाबाद पुलिस के DCP (सिटी) निपुण अग्रवाल ने बताया, ‘रविवार रात नंदग्राम क्षेत्र में कुछ स्थानों पर विवादित पोस्टर लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पहुंचकर इन्हें उतरवा दिया है। पुलिस की टीमें आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि पोस्टर लगाने वाले लोग कौन थे। उनके खिलाफ माहौल बिगाड़ने के आरोप में सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय