Monday, May 19, 2025

गाजियाबाद में सास की शिकायत बहू ने थाने में दर्ज कराई

गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर 12 निवासी भारती गुप्ता ने अपनी सास पर घर में न घुसने देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही महिला ने घर के बाहर ठंड भरी रात में सोने की वीडियो फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं।

 

मीरापुर उपचुनाव में सत्ता को लगा-हुआ निष्पक्ष मतदान, विपक्ष ने कहा-की गई लोकतंत्र की हत्या

पुलिस को दी तहरीर में भारती गुप्ता ने बताया कि 17 नवंबर की रात वह दिल्ली से दुल्हन का मेकअप करके घर लौटी थी। उनके साथ में उनका बेटा भी था। आरोप है कि घर पर उनकी सास ने ताला लगा रखा था। सास ने घर में ही नहीं घुसने दिया। बताया कि मजबूरी में उन्होंने बेटे के साथ पूरी रात घर के बाहर सड़क और सीढ़ियों पर सोकर बिताई।

 

मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी ने की चुनाव रद्द करने की मांग, SSP ने किये 3 पुलिसकर्मी चुनावी ड्यूटी से हटाए

 

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला का मामला पहले से कोर्ट में चल रहा है। फिलहाल महिला से बातचीत कर मायके भेज दिया गया है। अस्पताल में भर्ती महिला के ससुर के घर लौटने पर दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय