Monday, April 28, 2025

दिवंगत सिम्मी की अर्थी को बेटी ने दिया कंधा, मुख्यमंत्री सुक्खू भी हुए शामिल

शिमला- हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का अंतिम संस्कार शनिवार को गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इस दौरान श्री अग्निहोत्री की बेटी आस्था ने अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर शमशान घाट पहुंचाया। शमशान घाट में हिंदू धर्म के अनुसार तमाम औपचारिकतों को पूरा करते हुए बेटी आस्था और श्री मुकेश अग्निहोत्री ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार दोपहर को गोंदपुर स्थित श्री अग्निहोत्री के पैतृक गांव पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। श्री सुक्खू ने भी अर्थी को कंधा दिया।

[irp cats=”24”]

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात श्रीमती सिम्मी गोंदपुर जयचंद स्थित अपने घर में ही थी कि अचानक उनका रक्तचाप घटने लगा था। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था कि पंजाब के कुराली के पास दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

उस समय श्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला में कैबिनेट बैठक के बाद घर लौट रहे थे, जब उन्हें डॉ. सिम्मी के बीमार होने की सूचना मिली।

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, यादविंदर गोमा, चंद्र कुमार, अनिरुद्ध सिंह सहित आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, नीरज अय्यर, दविंदर भुट्टो, सुदर्शन, इंद्रपाल लखनपाल, रवि कुमार, राजेश धर्माणी, संजय रतन, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, रंगीला राम राव, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के अलावा सतपाल सत्ती, राकेश पाठनिया, राम कुमार, परमजीत पम्मी, कमल सैनी, लखबीर लकी तथा पंजाब के आम आदमी नेता हरजोत बैंस भी मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय