Tuesday, September 17, 2024

सहारनपुर में सड़क पर पडा मिला एक युवक का शव, मचा हड़कंप

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाताखेड़ी में सड़क पर एक युवक का शव मिला है। इसके पास एक साल की बच्ची भी मिली है। बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है। मृतक यमुनानगर का रहने वाला था। थाना मंडी पुलिस को मोहल्ला खाताखेड़ी से किसी ने सूचना दी कि एक युवक बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा है और उसके बाद एक बच्ची भी बैठी है। पता लगते ही थाना मंडी पुलिस मौके पर पहुंची।
बेहोशी की हालत में पड़े युवक को हिला-डुलाकर देखा तो वह मृत अवस्था में मिला। उसकी शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन पहचान का कोई आधार नहीं मिला। केवल कुछ नशीली दवाइयां जेब से मिली।पहले तो पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन जब काम नहीं चला तो सोशल मीडिया पर मृतक और पास बैठी मिली बच्ची की फोटो को वायरल किया। इसके बाद युवक की पहचान तौफीक पुत्र खुर्शीद (30) निवासी यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी।
कमेला काॅलोनी में ससुराल थी। कुछ दिन पहले ही वह ससुराल आया था। उसे एक बेटी भी है। वह दिन के समय ससुराल से बेटी को घुमाने के लिए निकला था। जिसके बाद नहीं लौटा। माना जा रहा है कि नशा अधिक करने से उसकी मौत हुई होगी। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता लगेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय