Monday, May 19, 2025

नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती लिए सरकार विरोधी लगाये नारे, किया प्रदर्शन

नोएडा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितताओं के खिलाफ तथा नीट यूजी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा स्थित जिला कलेक्टर पर हाथ में तख्ती लिए सरकार विरोधी नारे हुए प्रदर्शन कर धरना दिया।
गौतमबुद्व नगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक चोटी वाला ने कहा कि नीट की परीक्षा में हुई धांधली को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए तथा परीक्षा को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होना व्यापमं घोटाले का विस्तार है और इन परीक्षाओं में बैठने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, और भाजपा सरकार धांधली करने वाले को सह दे रही है।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार परीक्षा को रद्द नहीं करती है तब तक कांग्रेस पार्टी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, पवन शर्मा, गौतम अवाना, जितेंद्र चौधरी, दिनेश शर्मा, धर्म सिंह बाल्मीकि, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, संदीप नागर ,श्रुति चौधरी, कपिल भाटी, मोहित भाटी, रमेश बघेल, शुभम कश्यप, अरुण भाटी, गौरव लोहिया, निशा शर्मा, महाराज सिंह नागर सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय