Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में बंदरों का आतंक, घरों में घुसकर छह मासूम बच्चों को काटकर किया घायल, एक गंभीर

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र के गांव चाऊपुरा में बंदरों ने ग्रामीणों के घरों में घुसकर छह मासूम बच्चों को काटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि बंदर ने अनवी (6) पुत्री रामधन प्रजापति, आराध्या (3) पुत्री संकित, हार्दिक (4) पुत्र कार्तिक, मिट्ठू (3) पुत्र नीरज प्रजापति और आयुष (10) पुत्र रजनीश सहित अनेक बच्चों को काटकर घायल कर दिया। सभी बच्चों को सीएचसी लाया गया। वहां से अनवी को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 

अन्य बच्चों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है वह अपने बच्चों को बाहर अथवा छत पर भी नहीं भेज रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय