Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर मेंं अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में दिल्ली हाईवे पर बीती देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उपचार के दाैरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर नर्सरी के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

 

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव अम्बोली निवासी मोनू (27) पुत्र पल्लाराम बीती देर रात बाइक से अपने रिश्तेदार को रामपुर मनिहारान छोड़कर अपने गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह दिल्ली हाईवे पर नर्सरी के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल मोनू को रामपुर मनिहारान सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोनू मजदूरी करता था। उसके एक छोटा बच्चा तथा पत्नी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय