Friday, April 11, 2025

सहारनपुर : बाग में आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला एक युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त 

सहारनपुर (अंबेहटा)। सहारनपुर जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र में गंगोह बाईपास के निकट खालिद मियां के बाग में आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत मालिक खालिद जब अपने
बाग में गया तो उसे आम के पेड पर एक युवक का शव लटका हुआ दिखाई दिया।
उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड से नीचे उतारा और लोगो से शव की पहचान कराई। लेकिन उन्हें शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की उम्र 27-28 साल के करीब लग रही है। युवक के एक हाथ पर शंकर दूसरे हाथ पर शिव लिखा हुआ है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में संदिग्ध हालत में ट्रेन से कटकर युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय