Saturday, April 26, 2025

किठौर निवासी सिपाही का शव रामपुर में मिला, परिजनों में हड़कंप  

मेरठ। रामपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में परिवहन शाखा में तैनात मेरठ निवासी सिपाही इंसाफ अली का शव उनके कमरे में मिला। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के ललियारा गांव निवासी इंसाफ अली पुलिस लाइन में तैनात थे। रिजर्व पुलिस लाइन के पास बने सेल्टर हाउस में अपने साथी के साथ रहते थे। रविवार को इंसाफ अली अपने आवास पर थे। उनके साथ बाजार गए थे। जब वे वापस लौटे तो उनका शव पड़ा मिला।

उन्होंने यह देख इंसाफ अली के साथी के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को जानकारी दी। गंज थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संभवत: हार्ट अटैक से मौत हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय