Friday, April 18, 2025

कानपुर में कमरे के अन्दर फंदे पर लटका मिला दम्पति का शव,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घर के अन्दर दम्पति के शव फंदे पर लटके मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महाराजपुर थाने को आज सुबह सूचना मिली कि भदाशा गांव के निवासी अरविंद 28 वर्ष पुत्र महेश चंद्र तथा उनकी पत्नी अर्चना 25 वर्ष ने कमरे के अंदर छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

 

 

दम्पति ने किस वजह से आत्महत्या किया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मामला आत्महत्या का है। लेकिन मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आत्महत्या क्यों की गई इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार वालों कहना है कि दोनों की शादी को तीन वर्ष पूर्व हुई थी।

यह भी पढ़ें :  संघ प्रमुख मोहन भागवत 13 से 17 अप्रैल तक करेंगे कानपुर प्रवास, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय