Saturday, April 12, 2025

वाराणसी में चालक का शव ऑटो में मिला,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस छानबीन में जुटी

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर स्थित गैस गोदाम के पास खड़ी ऑटो में 45 वर्षीय चालक का शव मिला। शनिवार देर शाम घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के गले में गमछा बंधा हुआ था। पूछताछ और छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

टकटकपुर अनौला के कुबेर नगर कॉलोनी निवासी रामबालक सोनकर किराये का ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार सुबह रामबालक घर से ऑटो लेकर निकला था। रामबालक सोनकर का पुत्र राजन सोनकर रात लगभग 09 बजे अपने काम से घर वापस लौट रहा था। तब रास्ते में गैस गोदाम के समीप उसे पिता की ऑटो खड़ी दिखी। उसने ऑटो के पीछे के पर्दे को हटाकर देखा तो पिता अचेत हाल में थे और उनके गले में गमछा बंधा हुआ था। राजन अपने पिता को लेकर पांडेयपुर स्थित पं.दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचा।

 

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजन ने इसकी जानकारी पुलिस को देकर आरोप लगाया कि किसी ने उसके पिता की हत्या की है। कैंट पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। कैंट पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मुंबई 26/11 आतंकी हमले की पीड़िता ने सरकार से तहव्वुर राणा को जल्द फांसी दिलाने की मांग की
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय