Friday, April 19, 2024

सोरम की खाप पंचायत में फैसला रिजर्व, आज कुरुक्षेत्र की सर्वजातीय महापंचायत में होगा अंतिम फैसला

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर -महिला पहलवानों के यौन शोषण पर आगे की रणनीति बनाने का अंतिम फैसला आज कुरुक्षेत्र में होने वाली सर्व जातीय महापंचायत में होगा, सभी खाप चौधरी राष्ट्रपति से भी मुलाकात कर महिला पहलवानों के न्याय के लिए उनसे वार्ता करेंगे।

यह फैसला आज मुजफ्फरनगर में सोरम की खाप पंचायत में लिया गया है।  पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि महिला पहलवानों को हर हालत में न्याय दिलाया जाएगा,सोरम की खाप पंचायत में कई अहम फैसले लिए गए है  जो अभी सुरक्षित रखे गए हैं, जो शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में सर्वजातीय  महापंचायत बुलाई गई है, तो उसी में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ऐतिहासिक गांव सोरम की सर्वखाप पंचायत में खाप चौधरियो ने निर्णय लिया कि शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में होने वाली पंचायत में देश की बहन-बेटियां खिलाडिय़ों की इज्जत के लिए लड़ी जाने वाली लड़ाई का ऐलान होगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि खाप चौधरियों का एक प्रतिनिधिमंडल देश के राष्ट्रपति व गृहमन्त्री से मिलकर देश की बेटियों को न्याय दिलाने की मांग करेगा। कन्या इंटर कालेज सोरम में आयोजित सर्वखाप पंचायत में सर्वखाप के सैकड़ों चौधरियों ने भाग लिया।

पंचायत को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार आपस में बांटने का काम कर रही है। यह बहन-बेटियों की इज्जत के साथ ही देश व तिरंगे की शान का मामला है। सरकार एक अपराधी को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि खाप देश की महिला खिलाडिय़ों के मान सम्मान के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेगी। खाप चौधरियों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति व गृहमन्त्री से मिलकर बहन-बेटियों को न्याय दिलाएगा ।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार पहले हिन्दू मुस्लिम की लड़ाई लड़ाकर बांटने का काम कर रही थी अब जातियों को भी आपस में ही भिड़ा रही है। कही गुर्जर व ठाकुरों को  मिहिर भोज सम्राट के नाम पर भिड़ा

रही है, तो कही पारिवारिक विवाद करा रही है।  हमारी बहन बेटियों ने जो पदक हासिल किए है वह पूरे देश व तिरंगे की शान है। बहन बेटियों का जो अपमान हुआ है, वह पूरे देश का अपमान है। बहन बेटियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ यह लड़ाई पूरा समाज लड़ेगा। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में होने वाली पंचायत में आंदोलन की रूपरेखा के लिए बड़ा ऐलान किया जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि इस मामले में लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। वे आंदोलनकारी नहीं है। अब आंदोलन समाज लड़ेगा। यह महिलाओं का अपमान है, तिरंगे का अपमान है। हम पूरे देश में जाएंगे।

पंचायत में मलिक खाप के चौधरी श्यामसिंह मलिक ने कहा कि जंतर मंतर पर पिछले 40  दिनों से हमारी बेटियों द्वारा उन पर हुए अत्याचार के खिलाफ जो धरना दिया जा रहा था उसे दिल्ली पुलिस ने दुर्व्यवहार करते हुए उनके साथ बदसलूकी की जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बेटियों के मान सम्मान के लिए खाप चौधरी आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।

अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह अहलावत ने कहा कि अहलावत खाप खाप चौधरियों के हर निर्णय में कंधे से कंधा मिलाकर साथ है, जो भी निर्णय होगा उसी में साथ खड़े मिलेंगे। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर  सिंह देशवाल ने कहा

कि देशवाल खाप हमेशा से खाप चौधरियों के हर निर्णय के साथ रही है, आगे भी रहेगी। बहन-बेटियों के सम्मान की खातिर आरपार की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे।

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि दिल्ली के पुलिस अधिकारी अपनी मर्यादा भूल गए हैं। हमारी बेटियों को भी जातियों में बांट दिया हैं। जब ये विदेश में जीतकर लौटी थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी। आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं। यह पूरी तरह से निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार है। हमारी बेटियों को आंखें दिखाने की कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे। केंद्र सरकार को इस मनमानी का खामियाजा 2024 में भुगतना पड़ेगा।

मेरठ के सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान और रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक भी सर्वखाप पंचायत में पहुंचे और मंच से महिला पहलवानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि इस पंचायत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के खाप चौधरियों ने भाग लिया। पंचायत को विधायक राजपाल बालियान, अतुल प्रधान, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक  मनोज गुर्जर, विनय सिंह बत्तीसा खाप, धर्मवीर सिंह कटारिया, चौधरी संजय सिंह कालखंड खाप, ओमप्रकाश दहिया, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, सौकिन्द्र सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह देश खाप, रोहित जाखड़, वीरेंद्र डागर, चौधरी रत्नभान सिंह,चौधरी प्रीत सिरोही, धीरसिंह थांबेदार , महक सिंह थांबेदार, सौदान सिंह हरसौली, बबलू चौधरी, भूपेंद्र सिंह, सत्यवीर सेकेट्री, हरेंद्र सिंह चेयरमैन, बिजेंद्र, पिंकार, ओमपाल सिंह, बाबूराम थांबा, रामकुमार सोलंकी, ठाकुर बुध सिंह, वेद ठाकरान आदि ने सम्बोधित किया। पंचायत की अध्यक्षता राजा नागर गुर्जर व संचालन राजीव मलिक व विपिन बालियान सोरम ने किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय