Wednesday, April 16, 2025

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी की पहली झलक

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों को 8 सितंबर को कन्या की प्राप्त हुई। अब दिवाली के शुभ मौके पर उन्होंने पहली बार अपने फैंस के साथ बच्ची की झलक शेयर की है। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की बेहद प्यारी फोटो शेयर की और उसका नाम भी बताया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर की है। हालांकि इस फोटो में कपल की बेटी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उसके छोटे-छोटे पैर दिखाए हैं।

दिवाली के मौके पर रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी की इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए उसका नाम भी बताया है। रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। फोटो शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन दिया, ‘दुआ पादुकोण सिंह, ‘दुआ’: का मतलब प्रार्थना है.. क्योंकि यह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। दीपिका और रणवीर’

आलिया भट्ट की प्रतिक्रिया-
अब दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर उनके प्रशंसक प्यार बरसा रहे हैं। पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल गए। इस फोटो पर यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। दीपिका की बेस्टी आलिया भट्ट ने भी इस पर कमेंट किया और कई रेड हार्ट इमोजी शेयर किए।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आ रहे हैं। जो 1 नवंबर को रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें :  इंडस्ट्री में सबसे स्टाइलिश शख्स कौन?, शेफ रणवीर बरार का खुलासा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय