Sunday, April 2, 2023

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर दिल्ली बीजेपी का तंज, आम आदमी पार्टी ने जो बोया वही काटा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है की मनीष सिसोदिया की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद एक पुरानी कहावत चरितार्थ हो आई है, आप जो बोते हैं वो ही काटते हैं।

- Advertisement -

आगे वीरेंद्र सचदेवा ने कहा मनीष सिसोदिया बहुत बड़े शराब घोटाले के अनेक लाभार्थियों की बड़ी चेन के भाग हैं। और उनकी ईडी की गिरफ्तारी तय थी। कानूनी मीडिया रिपोर्ट लगातार कहती रही थी कि जिस दिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी के कविता की ईडी जांच शुरू होगी तो उसी के आस पास मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी तय होगी।

अंत में सचदेवा ने कहा कि शराब घोटाला केजरीवाल सरकार का बड़ा घोटाला है और अब आम आदमी पार्टी जब भी किसी चुनाव में जायेगी तो उसे पहले जनता को मनीष सिसोदिया पर जवाब देना होगा।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,704FansLike
5,134FollowersFollow
31,326SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय