राजस्थान SIR में धांधली का आरोप: कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, जांच की मांग

On
अर्चना सिंह Picture



नई दिल्ली। राजस्थान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के नाम पर चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं और कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

डोटासरा ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर दावा किया कि झुंझुनू में एक ही दिन में 13,882 फॉर्म-7 जमा किए गए, मंडावा में 16,276, उदयपुरवाटी में 1,241 और खेतड़ी में 1,478 फॉर्म जमा हुए। पूरे राज्य में करीब 1,40,000 फॉर्म रजिस्टर करवा दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया गया कि 13 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्य प्रवास के दौरान भाजपा ने गुप्त रूप से यह प्रक्रिया चलाई और हर विधानसभा क्षेत्र में 10 से 15 हजार फर्जी कंप्यूटराइज्ड फॉर्म प्रिंट कराए गए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि नियमों के अनुसार एक बीएलए (बीएलए) एक दिन में केवल 10 फॉर्म जमा कर सकता है, लेकिन फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए हजारों फॉर्म एसडीएम कार्यालयों में जमा कराए। कई बीएलए ने मीडिया के सामने बयान दिया कि उनके नाम से फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं और फॉर्म अधूरे हैं।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर दबाव बनाकर फॉर्म स्वीकार करवाए जा रहे हैं और जिन कर्मचारियों ने विरोध किया उनका तबादला कर दिया गया। यह लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। बाबा साहेब के संविधान ने गरीबों को वोट देने का अधिकार दिया है, जिसे छीना जा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की है और कहा है कि यदि यह प्रक्रिया जारी रही तो चुनाव करवाने की आवश्यकता ही नहीं बचेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में एक ही परिवार के चार...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का हमला..भाजपा सरकार से माफी की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए जाते समय कथित तौर...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का हमला..भाजपा सरकार से माफी की मांग

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण व दो ने जीता कांस्य पदक

राजगढ़। मध्य प्रदेश के देवास में भोपाल चौराहा स्थित तुकोजीराव पंवार स्टेडियम में भारत रतन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण व दो ने जीता कांस्य पदक

पलवल में मानवता शर्मसार.. घर के बाहर से युवती को अगवा कर गैंगरेप

पलवल। जिले के हथीन थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पलवल में मानवता शर्मसार.. घर के बाहर से युवती को अगवा कर गैंगरेप

फतेहाबाद कोर्ट परिसर में पार्किंग विवाद,वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

फतेहाबाद। कोर्ट परिसर में गाड़ी पार्किंग को लेकर सोमवार को डीएसपी के रीडर और पार्किंग कर्मचारी के बीच विवाद हो...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
फतेहाबाद कोर्ट परिसर में पार्किंग विवाद,वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

उत्तर प्रदेश

एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में एक ही परिवार के चार...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

उप्र और उत्तराखंड के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में

   लखनऊ/ देहरादून। रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग ऑफिस (हेडक्वार्टर), लखनऊ के तहत लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  उत्तराखंड 
उप्र और उत्तराखंड के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में

लखीमपुर खीरी की बेटियों के लिए डीएम की अनूठी पाठशाला.. बेटियों के उज्जवल भविष्य को लगेंगे चार चांद

सीएम की मंशा के अनुरूप डीएम खीरी और जन प्रतिनिधियों ने 9 हजार बेटियों को सौंपी "विद्यादायिनी पोटली"लखनऊ। डबल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखीमपुर खीरी की बेटियों के लिए डीएम की अनूठी पाठशाला.. बेटियों के उज्जवल भविष्य को लगेंगे चार चांद

कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर रोक लगाने वाली अर्जी खारिज

  नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस में सजा काट रहे उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई अदालत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर रोक लगाने वाली अर्जी खारिज