क्यों खास है यूएई के राष्ट्रपति का डेढ़ घंटे का भारत दौरा? पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

On
रविता ढांगे Picture

 नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान कुछ घंटों के दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचने वाले हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार शेख मोहम्मद मात्र डेढ़ घंटे के दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यूएई के राष्ट्रपति सोमवार, 19 जनवरी को शाम चार बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे।

चार बजकर 45 मिनट पर वह पीएम मोदी के साथ मीटिंग करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के बाद वह छह बजकर पांच मिनट पर यहां से रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति भारत पहुंच रहे हैं। शेख मोहम्मद नाहयान का कुछ घंटों का ये दौरा दोनों देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। उनका ये भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब वैश्विक राजनीति में उथल-पुथल मचा हुआ है। एक तरफ वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका की चीन और रूस के साथ तनी हुई है, तो वहीं ईरान में हालात बेहद खराब चल रहे हैं। इसके अलावा यूएई और सऊदी अरब के बीच भी तनाव है। इन सबके बीच भारत और यूएई के नेताओं की मुलाकात पर सबकी नजर होगी।

और पढ़ें वाराणसी : कांग्रेस की आलोचनाओं पर मुख्यमंत्री योगी बोले, काशी के खिलाफ साजिश रचने वालों ने ली फिरौती

शेख मोहम्मद नाहयान बतौर राष्ट्रपति तीसरी बार भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। वहीं बीते 10 सालों में उनकी यह पांचवीं भारत यात्रा है। बता दें, मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच व्यापार वित्त वर्ष 24-25 में 100.06 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है, जो कि 19.6 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है। इसी के साथ यह उपलब्धि भारत के लिए यूएई को उसके खास व्यापार साझेदारों में से एक बनाती है। बता दें, बीते कुछ वर्षों में भारत और यूएई के बीच का संबंध और भी प्रगाढ़ हुआ है। दोनों देशों ने अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापारिक संबंधों को और मजबूत किया है। पीएम मोदी को यूएई ने 2019 में यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया जा चुका है। 

और पढ़ें तांत्रिक ने महिला को असम के जंगल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पानीपत पुलिस ने शुरू की तलाश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में एक ही परिवार के चार...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का हमला..भाजपा सरकार से माफी की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए जाते समय कथित तौर...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का हमला..भाजपा सरकार से माफी की मांग

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण व दो ने जीता कांस्य पदक

राजगढ़। मध्य प्रदेश के देवास में भोपाल चौराहा स्थित तुकोजीराव पंवार स्टेडियम में भारत रतन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण व दो ने जीता कांस्य पदक

पलवल में मानवता शर्मसार.. घर के बाहर से युवती को अगवा कर गैंगरेप

पलवल। जिले के हथीन थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पलवल में मानवता शर्मसार.. घर के बाहर से युवती को अगवा कर गैंगरेप

फतेहाबाद कोर्ट परिसर में पार्किंग विवाद,वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

फतेहाबाद। कोर्ट परिसर में गाड़ी पार्किंग को लेकर सोमवार को डीएसपी के रीडर और पार्किंग कर्मचारी के बीच विवाद हो...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
फतेहाबाद कोर्ट परिसर में पार्किंग विवाद,वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड

उत्तर प्रदेश

एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में एक ही परिवार के चार...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
एटा में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप

उप्र और उत्तराखंड के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में

   लखनऊ/ देहरादून। रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग ऑफिस (हेडक्वार्टर), लखनऊ के तहत लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  उत्तराखंड 
उप्र और उत्तराखंड के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में

लखीमपुर खीरी की बेटियों के लिए डीएम की अनूठी पाठशाला.. बेटियों के उज्जवल भविष्य को लगेंगे चार चांद

सीएम की मंशा के अनुरूप डीएम खीरी और जन प्रतिनिधियों ने 9 हजार बेटियों को सौंपी "विद्यादायिनी पोटली"लखनऊ। डबल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखीमपुर खीरी की बेटियों के लिए डीएम की अनूठी पाठशाला.. बेटियों के उज्जवल भविष्य को लगेंगे चार चांद

कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर रोक लगाने वाली अर्जी खारिज

  नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस में सजा काट रहे उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई अदालत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर रोक लगाने वाली अर्जी खारिज