पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- सियासी फायदे के लिए घुसपैठियों को सौंपी थी असम की मिट्टी

On
रविता ढांगे Picture

कालियाबोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम में अस्थिरता पैदा की और राज्य को हिंसा की आग में धकेला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ सरकारें बनाने और कुछ वोट पाने के लिए असम की मिट्टी को घुसपैठियों को सौंप दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया।

उन्होंने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए असम में अस्थिरता पैदा की और असम को हिंसा की आग में धकेला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद असम के सामने बड़ी चुनौतियां थीं, लेकिन कांग्रेस ने उन समस्याओं का समाधान खोजने की बजाय उस पर सियासी रोटियां सेंकी। उन्होंने कहा कि जब विश्वास की जरूरत थी, तब कांग्रेस ने विभाजन को बढ़ाया। जब संवाद की जरूरत थी, तब कांग्रेस ने उपेक्षा की और बातचीत के रास्ते बंद किए।

और पढ़ें बॉलीवुड गायक बी प्राक को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांगी फिरौती

जब जरूरत अपने लोगों के जख्म भरने और असम के लोगों की सेवा करने की थी, तब कांग्रेस असम के दरवाजे घुसपैठियों के आवभगत में लगी रही। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस असम के लोगों को अपना नहीं मानती है। कांग्रेस के लोगों को विदेशी घुसपैठिए ज्यादा पसंद हैं, क्योंकि वे यहां आकर कांग्रेस के कट्टर वोट बैंक बन जाते हैं। इसलिए कांग्रेस के राज में विदेशी घुसपैठिए आते रहे, असम की लाखों बीघा जमीन पर कब्जा करते रहे और कांग्रेस सरकार उनकी मदद करती रही। उन्होंने कहा कि जब हम असम की कला, संस्कृति और पहचान का सम्मान करते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें तकलीफ हो जाती है। असम का सम्मान कांग्रेस के लोगों को अच्छा नहीं लगता। कांग्रेस ने भूपेन हजारिका जी को भारत रत्न देने का विरोध किया था।

और पढ़ें वेनेजुएला से ऐसे भागी थीं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मचाडो, याद किया वह भयावह मंजर

कांग्रेस के कर्नाटक सरकार के मंत्री ने असम में सेमीकंडक्टर यूनिट का विरोध किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट की सबसे बड़ी पीड़ा हमेशा दूरी की रही है। दूरी दिलों की और दूरी स्थानों की रही। दशकों तक यहां के लोगों को ये महसूस होता रहा कि देश का विकास दूसरी जगह हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं। इसका असर सिर्फ अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा, बल्कि भरोसे पर भी पड़ा। इस भावना को बदलने का काम भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता बनाया है। रोडवेज, रेलवे, एयरवेज और वाटरवेज के माध्यम से असम को जोड़ने का काम एक साथ शुरू हुआ, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसकी परवाह नहीं की। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो असम को बहुत कम (लगभग 2000 करोड़ रुपए) रेल बजट मिलता था। अब भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर लगभग 10 हजार करोड़ रुपए सालाना कर दिया है।

और पढ़ें रिलायंस इंडस्ट्रीज को तीसरी तिमाही में 22,290 करोड़ का मुनाफा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 324 अंक लुढ़का

      मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 324.17 अंक...
Breaking News  बिज़नेस 
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 324 अंक लुढ़का

बिहारः दरभंगा में कथावाचक श्रवण दास महाराज रेप के आरोप में गिरफ्तार!

बिहार। बिहार से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक श्रवण दास महाराज को 17 साल की नाबालिग...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहारः दरभंगा में कथावाचक श्रवण दास महाराज रेप के आरोप में गिरफ्तार!

संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में सात पर केस दर्ज

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में सरकारी जमीनाें पर अवैध कब्जे और निर्माण के मामले लगातार सामने आ रहे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में सात पर केस दर्ज

बहराइच में सड़क किनारे बनी 10 अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में बनी 10 अवैध मजारों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बहराइच में सड़क किनारे बनी 10 अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

मेरठ के सत्यकाम स्कूल में 'घमासान': ₹3 करोड़ की धोखाधड़ी में अनुज शर्मा गए जेल, स्टे के बावजूद कब्जे को लेकर मचा बवाल

मेरठ/Muzaffarnagar। मेरठ के सुप्रसिद्ध सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के मालिकाना हक और करोड़ों की हेराफेरी को लेकर छिड़ा विवाद अब चरम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के सत्यकाम स्कूल में 'घमासान': ₹3 करोड़ की धोखाधड़ी में अनुज शर्मा  गए जेल, स्टे के बावजूद कब्जे को लेकर मचा बवाल

उत्तर प्रदेश

एनजीटी की मनाही के बावजूद सहारनपुर में धड़ल्ले से चल रहे हैं ईंट-भट्टे

सहारनपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की मनाही के बावजूद सहारनपुर जिले में बड़ी संख्या में ईंट और भट्टे धड़ल्ले से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
एनजीटी की मनाही के बावजूद सहारनपुर में धड़ल्ले से चल रहे हैं ईंट-भट्टे