Sunday, March 17, 2024

फरीदाबाद: नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद। सेक्टर 58 थाना प्रभारी अनूप कुमार व उनकी टीम ने दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम केशव(21) है जो पलवल जिले का रहने वाला है।

आरोपी पलवल में कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है जहां पर इसका एक दोस्त ब्रह्मजीत भी पहले काम करता था परंतु वह वहां से काम छोडक़र चला गया था। 18 अक्टूबर को सेक्टर 58 थाने में पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म तथा एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 16 वर्षीय पीडि़त लडक़ी ने बताया कि जुलाई 2023 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर केशव के साथ हुई थी जो पलवल का रहने वाला है। दोनों इंस्टाग्राम पर बातचीत करते थे। इसके पश्चात आरोपी केशव ने अपने दोस्त ब्रह्मजीत की दोस्ती पीडि़त लडक़ी के मामा की लडक़ी(18) के साथ करवा दी और वह दोनों भी इंस्टाग्राम पर बात करने लगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

9 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने फोन करके दोनों लड़कियों को फरीदाबाद के समयपुर में स्थित पवन अस्पताल के पास बुलाया जहां पर वह दोनों लडक़े मिले। ब्रह्मजीत बताया कि आज केशव का जन्मदिन है और इसके पश्चात चारों लडक़े लडक़ी घूमने चले गए। इसके पश्चात आरोपी केशव तथा ब्रह्मजीत दोनों लड़कियों को पलवल ले गए जहां उन्होंने आलापुर फ्लाईओवर के पास ओयो होटल में लेजाकर अलग अलग कमरों में दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीडि़त ने इसकी शिकायत थाने में दी जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी केशव को कल गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर सोहना टी पॉइंट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ करने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी ब्रह्मजीत की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,290FollowersFollow
42,017SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय