ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन छीनी, सड़क पर गिरने से महिला घायल
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर घर जा रही एक महिला के गले से हथियारों से लैस बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन लिया। जिस समय यह घटना हुई महिला ने गले की चेन हाथ से पकड़ ली। चेन 65 प्रतिशत टूटकर बदमाशों के हाथ में चली गई। इस घटना में महिला सड़क पर गिर गई। इस मामले में महिला के पति ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिसरख प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विवेक प्रकाश पाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार में जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आए। बदमाशों ने उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली। इसी दौरान पत्नी ने चेन पकड़ लिया। करीब 65 प्रतिशत चेन का भाग टूट कर बदमाशों के हाथ में चला गया।
पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी की चेन 16 ग्राम की थी। 10 ग्राम से ज्यादा सोने की चेन का भाग बदमाश लेकर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित के अनुसार इस छिना-झपटी में उसकी पत्नी गिर गई। उन्होंने भी बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से उन्हें डरा कर भाग गए।
