नोएडा: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार..मूर्तियों को गढ़ने वाले जादूगर पद्मश्री राम सुतार का 100 वर्ष की आयु में निधन

On
अर्चना सिंह Picture

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अनुपम शिल्पकार राम सुतार का बुधवार देररात दिल्ली-एनसीआर के नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 100 वर्षीय सुतार उम्रजनित समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी कालजयी कृति सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात में स्थापित की गई है।

शिल्पकार सुतार के पुत्र अनिल ने आज मीडिया के साथ साझा किए एक संदेश में कहा, ''अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि मेरे पिता श्री राम वनजी सुतार का 17 दिसंबर की मध्यरात्रि को हमारे निवास पर निधन हो गया।''

राम सुतार का जन्म 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र के धुले जिले के गोंडूर गांव के एक साधारण परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनका झुकाव मूर्तिकला की ओर था। उन्होंने मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट ऐंड आर्किटेक्चर से स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय मूर्तिकला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला लंबा और उल्लेखनीय रचनात्मक सफर तय किया। नई दिल्ली के संसद परिसर में स्थापित ध्यान मुद्रा में महात्मा गांधी और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मूर्तियां उनकी बेहतरीन कृतियों में शामिल हैं।

राम सुतार को 1999 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण से अलंकृत किया गया था। गुजरात के केवड़िया में नर्मदा नदी के पास स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। इस कृति ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 182 मीटर है। यह भारत की एकता का प्रतीक है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली के सहायक आयुक्त स्टाम्प व स्टेनो को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा  

शामली: मेरठ विजिलेंस की 12 सदस्यीय टीम ने शामली में सफल ट्रैप के दौरान शामली कलेक्ट्रेट पर स्थित सहायक महानिरीक्षक...
Breaking News  शामली 
मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली के सहायक आयुक्त स्टाम्प व स्टेनो को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा  

मुजफ्फरनगर के CMO डॉ. सुनील तेवतिया बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए, महिला आयोग की सदस्य के नेतृत्व में छापेमारी; टॉयलेट में छिपकर बचने की कोशिश

बिजनौर/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी, मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुजफ्फरनगर के CMO डॉ. सुनील तेवतिया बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए, महिला आयोग की सदस्य के नेतृत्व में छापेमारी; टॉयलेट में छिपकर बचने की कोशिश

मुजफ्फरनगर के आर आई के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,एमबीबीएस कर रहे बेटे की हुई मौत,एसएसपी पहुंचे अस्पताल

मुजफ्फरनगर। सुभारती मेडिकल विश्वविद्यालय, मेरठ में पढ़ रहे MBBS छात्र गोपेश कृष्ण ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के आर आई के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,एमबीबीएस कर रहे बेटे की हुई मौत,एसएसपी पहुंचे अस्पताल

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त कब आएगी, एमपी किसानों को फिर मिलेगी राहत, खाते में आएंगे दो हजार रुपये

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बार फिर राहत भरी उम्मीद सामने आ रही है। हाल ही में केंद्र...
कृषि 
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त कब आएगी, एमपी किसानों को फिर मिलेगी राहत, खाते में आएंगे दो हजार रुपये

मुजफ्फरनगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तलाश जारी, पति  जेल में,डॉक्टर मित्र के घर खड़ी कार से करोड़ो की चोरी का है मामला 

देहरादून/मुजफ्फरनगर। देहरादून में डॉक्टर के घर में खड़ी कार से करोड़ों रुपये के कैश, सोना-चांदी और संपत्ति के अहम दस्तावेज...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
मुजफ्फरनगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तलाश जारी, पति  जेल में,डॉक्टर मित्र के घर खड़ी कार से करोड़ो की चोरी का है मामला 

उत्तर प्रदेश

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

   हमीरपुर - उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में शुक्रवार को चर्चित भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान व...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-05 द्वारा गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 20...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश एडीजे/एफटीसी-02 द्वारा हत्या के दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास व 10 हजार रूपये के  अर्थदण्ड की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

सहारनपुर में रेन बसेरे बंद, बेसहारा लोग भीषण ठंड में रात बिताने को मजबूर

सहारनपुर। पश्चिमी यूपी में लगातार बढ़ रही सर्दी व ठिठुरन के चलते शासन के निर्देश पर गरीब व बेसहारा लोगो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में रेन बसेरे बंद, बेसहारा लोग भीषण ठंड में रात बिताने को मजबूर

सर्वाधिक लोकप्रिय