मुजफ्फरनगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तलाश जारी, पति  जेल में,डॉक्टर मित्र के घर खड़ी कार से करोड़ो की चोरी का है मामला 

On
School Ad

देहरादून/मुजफ्फरनगर। देहरादून में डॉक्टर के घर में खड़ी कार से करोड़ों रुपये के कैश, सोना-चांदी और संपत्ति के अहम दस्तावेज चोरी होने के हाईप्रोफाइल मामले में मुजफ्फरनगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशी त्यागी की तलाश अब भी जारी है। इस मामले में उनके पति, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पहले से जेल में बंद हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि चोरी के पैसों से खरीदी गई संपत्तियों की कड़ियां सीधे निशी त्यागी तक जुड़ रही हैं।
 
ठेकेदार का कैश-जेवर डॉक्टर के घर पहुंचा, यहीं से खुला राज
 
पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरी गया कैश और जेवरात गाजियाबाद के एक बड़े ठेकेदार का था, जो सड़क निर्माण के करोड़ों रुपये के टेंडर उठाता है। ठेकेदार को अपने यहां जांच एजेंसियों के छापे का डर था, इसी कारण उसने कैश, जेवरात और बेनामी संपत्तियों के कागजात एक कार में भरकर देहरादून में अपने परिचित डॉक्टर प्रमोद त्यागी के घर भिजवा दिए थे।
 
कार से चोरी, FIR में नहीं था जिक्र रकम का
 
देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में 15 सितंबर 2025 को डॉ. प्रमोद त्यागी ने FIR दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को उन्होंने अपने एक मित्र की कार (UP80 EP 2424) कहीं बाहर जाने के लिए मंगाई थी, जिसमे कैश, जेवरात और दस्तावेज रखे गए थे। 
 
प्रोग्राम कैंसिल हो जाने पर 
14 सितंबर की शाम जब कार से सामान निकालने पहुंचे तो पीछे का शीशा टूटा मिला और सारा सामान गायब था।
इस FIR में न तो किसी को नामजद किया गया और न ही चोरी गए सामान की कीमत बताई गई थी।
 
पार्टी में आया हिस्ट्रीशीटर, वहीं लगी भनक
 
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी से एक दिन पहले डॉक्टर के घर पार्टी हुई थी, जिसमें हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी भी शामिल हुआ था। यहीं उसे डॉक्टर के घर के कैंपस में खड़ी उस कार की जानकारी मिली, जिसमें करोड़ों का माल भरा था।
 
विनय त्यागी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
 
29 सितंबर 2025 को देहरादून पुलिस ने विनय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर के पास दिखाई गई। तलाशी में सोने के 4 सिक्के, चांदी का एक सिक्का और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
30 सितंबर को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हालांकि सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तारी गाजियाबाद के एक VVIP रिसॉर्ट से हुई, जहां वह पत्नी निशी त्यागी के साथ ठहरा हुआ था।
 
46 मुकदमों का आरोपी, बाइक बोट घोटाले में भी नाम
 
विनय त्यागी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में मेरठ के जागृति विहार में रहता है। उसके खिलाफ यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में 46 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह चर्चित बाइक बोट घोटाले में भी आरोपी रह चुका है।उसकी पत्नी निशी त्यागी मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक की प्रमुख भी रह चुकी है ।
 
अन्य आरोपी गिरफ्तार, निशी त्यागी अब भी फरार
 
इस मामले में पुलिस ने
• 7 अक्टूबर को हरिओम त्यागी को गिरफ्तार किया
• 22 नवंबर को राजन सिंह को पकड़ा
इन दोनों से सोने के सिक्के और नकदी बरामद हुई।
लेकिन चौथी आरोपी और विनय त्यागी की पत्नी निशी त्यागी अब भी फरार है।
 
कोर्ट में पुलिस रिपोर्ट, करोड़ों की रिकवरी का दावा
 
थाना नेहरू कॉलोनी के सब-इंस्पेक्टर ने 9 दिसंबर 2025 को ACJM-5 कोर्ट देहरादून में रिपोर्ट दाखिल की। रिपोर्ट के मुताबिक,
• चोरी में 50 सोने के सिक्के,
• 30 चांदी के सिक्के,
• 5 लाख रुपये नकद,
• और डॉक्टर की पत्नी के नाम संपत्ति की मूल रजिस्ट्री शामिल थी।
 
चोरी के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदने का आरोप
 
पुलिस का दावा है कि निशी त्यागी ने 23 सितंबर को गाजियाबाद के मोरटा इलाके में एक प्रॉपर्टी खरीदी, जिसमें चोरी के सोने-चांदी का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, निशी पक्ष की ओर से पुलिस को दिए गए दस्तावेजों में कहा गया है कि यह संपत्ति एक कंपनी के नाम है, जिसमें निशी त्यागी डायरेक्टर हैं और कंपनी उनके दूर के रिश्तेदार की है।
 
कई ठिकानों पर दबिश, तलाशी में बरामदगी
 
देहरादून पुलिस ने मेरठ, देहरादून और अन्य ठिकानों पर दबिश दी।
2 दिसंबर को देहरादून स्थित फ्लैट से
• एक सोने का सिक्का
• 18 चांदी के सिक्के
• 80 हजार रुपये नकद
• संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।
 
गिरफ्तारी वारंट जारी
 
पुलिस कई बार प्रयास के बावजूद निशी त्यागी के बयान दर्ज नहीं कर सकी। इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने निशी त्यागी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
 
पुलिस का दावा: 30-32 करोड़ का मामला
 
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में विनय त्यागी ने चोरी में तीस बत्तीस करोड़ रुपये के सोने की बात कबूली थी। पुलिस के अनुसार, यह मामला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी है और उन्होंने शत प्रतिशत प्रतिशत रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं।
Views: 1807

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में धर्मकांटे पर तौल का 'बड़ा खेल' उजागर; 50 कुंतल पर 15 किलो का 'झोल', तौल पर लगी रोक

खतौली/मुजफ्फरनगर। किसानों की मेहनत की कमाई पर 'डाका' डालने वाले कांटा संचालकों के खिलाफ विधिक माप विज्ञान (बाट एवं माप)...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में धर्मकांटे पर तौल का 'बड़ा खेल' उजागर; 50 कुंतल पर 15 किलो का 'झोल', तौल पर लगी रोक

मुजफ्फरनगर BJP की नई टीम घोषित: सुधीर सैनी ने किया कार्यसमिति का पुनर्गठन; डॉ. श्वेता कौशिक उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल बनीं जिला मंत्री

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने मिशन-2027 और संगठन की मजबूती को देखते हुए जिला कार्यसमिति का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर BJP की नई टीम घोषित: सुधीर सैनी ने किया कार्यसमिति का पुनर्गठन; डॉ. श्वेता कौशिक उपाध्यक्ष और ममता अग्रवाल बनीं जिला मंत्री

मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

मुजफ्फरनगर। किसानों के हितों की रक्षा और मिट्टी की उर्वरता को बचाने के लिए जिला प्रशासन अब 'एक्शन मोड' में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने मुकदमा चलाने से किया इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

नयी दिल्ली/चंडीगढ़। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फेसबुक पोस्ट के कारण कानूनी विवादों में घिरे अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान को बड़ी राहत: हरियाणा सरकार ने मुकदमा चलाने से किया इनकार, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की कार्यवाही

मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद महानगर की नई कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला द्वारा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद महानगर की नई कार्यसमिति का ऐलान कर दिया है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला द्वारा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद BJP महानगर कमेटी घोषित: सवर्ण समाज को साधने की बड़ी कवायद, 'पंडित' विवाद और UGC विरोध का दिखा सीधा असर

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम