Tuesday, April 1, 2025

ऑनलाइन ड्रेस का ऑर्डर करने वाली दिल्ली विवि. की छात्रा से 97 हजार की ठगी

नोएडा। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा से अज्ञात साइबर ठगों ने 97 हजार रुपए की ठगी कर ली है। थाना सेक्टर-20 पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

थाना -20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 में रहने वाली कुमारी कशिश अग्रहरि ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने एक ब्रांडेड कंपनी से ऑनलाइन ड्रेस का ऑर्डर किया था। उन्हें डिलिवरी जल्दी चाहिए था, एक व्यक्ति ने उनको फोन किया तथा कहा कि अगर आपको आर्डर जल्दी चाहिए तो ऑनलाइन 3 रुपए पेमेंट कर दीजिए।

उन्होंने बताया कि छात्रा ने उनकी बात पर विश्वास करके ऑनलाइन 3 रूपए पेमेंट किया। जैसे उन्होंने पेमेंट किया साइबर ठगों ने उसके मोबाइल फोन को हैक कर लिया तथा उनके खाते से 97,000 रूपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय