Monday, May 19, 2025

दिल्ली के फईम ने की थी राजमिस्त्री सकेन्द्र की हत्या, गिरफ्तारी के बाद खोला कत्ल का राज

गाजियाबाद। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में आठ मई को हुए राज मिस्त्री सकेन्द्र हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी फईम को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सकेन्द्र की हत्या दो मई को दोपहर की गई थी।

 

पुलिस के मुताबिक सकेन्द्र और फईम की मुलाकात डेटिंग एप के जरिए हुई थी। फईम भी कामगार है। अंकुर विहार के डीएलएफ में सकेन्द्र ने अपनी परिचित के खाली फ्लैट में फईम को मिलने के लिए बुलाया। दोनों के बीच दो बार शारीरिक संबंध बने।

 

इसके बाद सकेन्द्र ने दरवाजा लाक कर फईम को बताया कि उसने वीडियो बना ली है। इसलिए भविष्य में उसके साथ फईम को रहना होगा। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद यादव के अनुसार वीडियो की बात पर फईम और सकेन्द्र में झगड़ा हुआ और फईम ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

हत्या करने के बाद मृतक के हाथ पैर बांधकर मौके से आरोपी फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल काल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस आरोपी फईम तक पहुंच गई और उसको गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय