Friday, May 10, 2024

घने कोहरे और बर्फीली हवाओं से कांपा वेस्ट यूपी, न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। बर्फीली हवाओं से लोग कांप उठे हैं। वहीं, घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार भी थम गई है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री तक पहुंच गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवाओं का मिजाज बर्फीला हो गया है। गलनभरी सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। सीजन में शनिवार की अब तक की सबसे सर्द रात रही। तापमान लुढ़कर 2.9 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार और सोमवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर के कहर से शहरवासियों की कंपकंपी छूट रही है।

 

वेस्ट यूपी में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वहीं रात का तापमान लगातार गिर रहा है। दिन में बर्फीली हवाएं लोगों के हाथ-पैर सुन्न कर रही है।

 

वहीं, आज मंगलवार को हाईवे पर कोहरे में दृश्यता शून्य है। जिस कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सोमवरा सुबह को भी हाईवों पर ऐसा ही हाल रहा। रविवार की रात तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार की रात तापमान 3.4 डिग्री था। रात में पारा गिरने से रविवार सुबह इसका असर देखने को मिला। सुबह से ही ठंड अधिक होने के कारण लोग घरों में कैद रहे। दिनभर लोग अलाव, हीटर व आग के सामने बैठे रहे।

 

बता दें कि सोमवार को दोपहर के समय में गुनगुनी धूप निकली, लेकिन बेअसर रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी तीन-चार दिन ठंड से राहत के आसार नहीं है। शीतलहर के साथ कोहरा छाया रहेगा।
चार दिन में 3.5 डिग्री गिरा पारा

 

रात का न्यूनतम तापमान लगातार नीचे आ रहा है। चार दिन में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री गिरा। 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन के तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार को 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने व शीतलहर के प्रकोप से ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय