Wednesday, April 24, 2024

मां डायना जैसे हादसे से बचे प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी, पापराजी ने दो घंटे तक किया गाड़ी का पीछा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

न्यूयार्क। पापराजी के लगातार पीछे करने से करीब 25 साल पहले ब्रिटेन प्रिसेंज डायना की मौत को दुनिया आज तक नहीं भूल सकी है। इसी तरह का एक और हादसा दिवंगत प्रिंसेज डायना के बेटे प्रिंस हैरी के साथ होने से बचा है।

जानकारी के अनुसार, प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की कार का न्यूयार्क में दो घंटे से अधिक समय तक पापराजी ने पीछा किया। गनीमत रही कि हैरी की कार से पैदल चल रहे लोगों और दूसरी अन्य कारों से टक्कर नहीं हुई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रिंस के प्रवक्ता ने कहा कि ये घटना मंगलवार की है। जब वे दोनों वीमेन आफ विजन अवार्ड सेरेमनी में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। कार में मेगन की मां डोरिया भी थीं। यह जोड़ा किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचा था।

गौरतलब है कि प्रिंस हैरी और मेगन ने 2020 में अपनी शाही भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया था। वे मीडिया से बचने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए थे। प्रिंस हैरी अक्सर शाही परिवार के सदस्यों में प्रेस की अवैध तरीके से घुसपैठ की बात करते रहते हैं। वे अपनी मां राजकुमारी डायना की मौत के लिए भी पापराजी को जिम्मेदार ठहराते हैं।

प्रिंस हैरी वर्तमान में लंदन में कई अदालती मामलों में शामिल हैं, जहां उन्होंने कागजात पर उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाने के लिए गैरकानूनी तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। दरअसल, प्रिंस हैरी की मां डायना की वर्ष 1997 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। डायना पेरिस में कार में सवार थी। तभी उनका पापराजी ने पीछा करने की कोशिश की। पापराजी से बचने में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में डायना के अलावा उनके पार्टनर डोडी फायेद और कार के ड्राइवर हेनरी पाल की भी मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि पापराजी उन स्वतंत्र फोटोग्राफर्स को कहते हैं, जो खिलाडि़यों, अभिनेताओं, राजनेताओं के दैनिक जीवन के विभिन्न क्रियाकलापों की फोटो लेते हैं। वे रोचक और सनसनीखेज बनाने के लिए मीडिया के सिद्धांतों के खिलाफ भी चले जाते हैं। निजी जदगी में झांकने से भी परहेज नहीं करते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय