Monday, April 28, 2025

शामली में रात्रि और दिन के समय आसमान में छाया घना कोहरा

शामली। रात्रि और दिन के समय आसमान में घना कोहरा छाये रहने वाहन चालकों को दुश्वारियों का सामना करना पड रहा है। घने कोहरे के कारण सवेरे तक भी सडके साफ दिखाई नही देती, जिस कारण रात्रि के समय वाहनों का सडकों पर निकलना कम हो गया है। वही दिनभर चमचमाती धूप निकलने से लोगों को भीषण ठंड से राहत मिल सकी।

शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि के समय आने वाला घरा कोहरा वाहन चालकों को खासा परेशान कर रहा है। रात्रि से लेकर सवेरे तक छाये रहने वाले घने कोहरे के कारण सडकों पर वाहन चलाना खतरे से खाली नही है।

वजह है कि घने कोहरे के साथ रास्तो साफ दिखाई नही देता है। घने कोहरे के कारण मात्र चंद कदमों का रास्ता दिखाई न देने से दुर्घटनाओं के होने की आशंका बन जाती है। वही दिनभर आकाश साफ रहा। चमकती धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।

[irp cats=”24”]

लोगों ने धूप में बैठकर आनंद लिया। इसके साथ ही रात्रि के समय दोबारा सर्द हवाऐं चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा। रात्रि में मौसम का तापमान काफी सर्द रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय