Sunday, February 23, 2025

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की जनपद में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को काष्ठ से निर्मित गणेश जी की मूर्ति भेंट की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, हर घर नल से जल, विद्युत, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण आदि की बिन्दुवार समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सहारनपुर में विकास की अपार संभावनाएं है। सभी अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें और सहारनपुर को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दें।
https://royalbulletin.in/meerut-doctors-cheated-muzaffarnagars-lawyer-cheated-in-the-name-of-changing-the-kidney-of-rs-6-lakh/300980
फसलों को बचाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों पर बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आमजन के साथ बेहतर व्यवहार करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने हर घर जल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि गांवों की गली ग्रामीणों के लिए हाइवे होती है, जहां पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़के तोड़ी गई हैं उनको गुणवत्तापरक तरीके से रिस्टोर किया जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि की गांव-गांव जाकर विजिट कर सर्वे करें और सुनिश्चित कराएं कि योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि चेकिंग अभियान चलाकर लाइन लॉस कम किया जाए।
https://royalbulletin.in/tona-totka-or-craze-crazy-youth-killed-ten-dogs-and-arrested-the-accused-in-the-ground/300986
उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों को नई फसलों के प्रति जागरूक करें। फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए प्रयास किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आवासीय योजनाओं में निराश्रित एवं दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाए। राजस्व वसूली को बढ़ाने के संबंध में कार्य करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। समीक्षा बैठक में महापौर डॉक्टर अजय सिंह, विधायक नगर राजीव गुंबर, विधायक नकुड मुकेश चौधरी,  विधायक गंगोह  कीरत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी,जिलाध्यक्ष  महेन्द्र सैनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय