Sunday, February 23, 2025

गाजियाबाद में उप जिलाधिकारी लोन ने अवैध खनन के खिलाफ किया औचक निरीक्षण

गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में अवैध खनन के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतो के बाद उप जिलाअधिकारी लोनी निखिल चक्रवर्ती, तहसीलदार रजत सिंह और खनन अधिकारी उत्कर्ष तिवारी की संयुक्त टीम ने ट्रोनिका क्षेत्रा के ग्राम पचायरा में यमुना नदी का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान यमुना नदी में दो जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर एवं सात ट्रॉली मौके पर अवैध रूप से खनन करते हुए पाये गये। जांच टीम को देखकर दो जेसीबी मशीन चालक दिल्ली की ओर भाग गए। वह मशीन दिल्ली प्रदेश की सीमा के अन्तर्गत दलदल में फंस गयी है। उस मशीन के संबंध में कार्रवाई के लिए दिल्ली प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। टीम ने मौके से एक जेसीबी मशीन, 02 ट्रैक्टर एवं 07 ट्रॉली जब्त कर थाना ट्रोनिका सिटी के सुपुर्द कर दिया है।

 

निखिल चक्रवर्ती द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत किसी भी दशा में अवैध खनन नही होने दिया जायेगा और अगर भविष्य में अवैध खनन की गतिविधियों मिली तो इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय