शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड: मामले में पुलिसिया दबिश में साजिशकर्ता राजा और छोटू ने कोर्ट में किया सरेंडर

On
अर्चना सिंह Picture



अररिया । बिहार में अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के कन्हैली मध्य विद्यालय की शिक्षिका एवं उत्तरप्रदेश बाराबंकी निवासी शिवानी वर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता राजा और छोटू ने आज अररिया सीजेएम कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया।

इस बात की जानकारी शुक्रवार को एसपी अररिया अंजनी कुमार ने देते हुए बताया कि अब तक मामले में इससे पहले तीन आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस आत्मसमर्पण किए राजा और छोटू को पूछताछ पर रिमांड पर ले सकती है।

उल्लेखनीय हो कि 03 दिसम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब कन्हैली मध्य विद्यालय की 25 वर्षीया शिक्षिका शिवानी वर्मा को विद्यालय जाते समय कन्हैली शिव मंदिर के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी।

उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया था,जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में नरपतगंज थाना कांड संख्या-437/25, धारा 103 (1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर मो. मारूफ एवं मो. सोहैल को गिरफ्तार किया गया। मारूफ के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल एवं देशी कट्टा बरामद किया गया।

मामले की मुख्य साजिशकर्ता हुसनन उर्फ हुस्न आरा को भी गिरफ्तार किया गया। जांच के क्रम में यह तथ्य उजागर हुआ था कि अवैध संबंध के संदेह में हुसनन उर्फ हुस्न आरा द्वारा अपने बहन के पुत्र रामपुर निवासी राजा पिता जहांगीर एवं नरपतगंज डुमरिया शेख टोला निवासी छोटू उर्फ़ नैय्यर पिता अजीमुद्दीन के साथ मिलकर तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची गई थी।

मुख्य शूटरों एवं साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के उपरांत कांड में संलिप्त अन्य साजिशकर्ताओं राजा एवं छोटू की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश एवं छापामारी की जा रही थी।

पुलिस की निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई के दबाव में साजिशकर्ता राजा एवं छोटू ने अररिया मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

आगरा में बड़ा हादसा! बेसमेंट की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबे 7 लोग

आगरा। आगरा जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बाह थाना क्षेत्र के बिजकौली गांव में...
उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में बड़ा हादसा! बेसमेंट की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबे 7 लोग

पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा ने विदेशी फंडिंग के आरोपों काे बताया झूठा, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया विंग के प्रमुख पवन खेड़ा की पत्नी और लेखिका कोटा नीलिमा नेविदेशी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा ने विदेशी फंडिंग के आरोपों काे बताया झूठा, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

एडिलेड टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराया, एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीसरे एशेज टेस्ट में 82 रनों से हरा दिया है। एडिलेड में खेले गए इस...
खेल 
एडिलेड टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराया, एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

Hyundai Exter CNG EMI प्लान, एक लाख डाउन पेमेंट पर SUV घर लाने का आसान तरीका, जानिए पूरी कीमत और EMI

आज के समय में जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं तब CNG कार आम परिवार के...
ऑटोमोबाइल 
Hyundai Exter CNG EMI प्लान, एक लाख डाउन पेमेंट पर SUV घर लाने का आसान तरीका, जानिए पूरी कीमत और EMI

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर एशेज 3-0 से अपने नाम किया

   एडिलेड। मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के पांचवें...
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर एशेज 3-0 से अपने नाम किया

उत्तर प्रदेश

आगरा में बड़ा हादसा! बेसमेंट की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबे 7 लोग

आगरा। आगरा जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बाह थाना क्षेत्र के बिजकौली गांव में...
उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में बड़ा हादसा! बेसमेंट की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबे 7 लोग

प्रयागराज : पशुओं का चारा डालने को लेकर हुआ विवाद.. पिता की डंडे से पीट-पीटकर बेटे ने की हत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार बीती रात पिता की लाठी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज : पशुओं का चारा डालने को लेकर हुआ विवाद.. पिता की डंडे से पीट-पीटकर बेटे ने की हत्या

चंदौली में खुलेआम कानून की धज्जियां! घर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

चंदौली। चंदौली से सामने आई एक सनसनीखेज तस्वीर ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलीनगर थाना क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चंदौली में खुलेआम कानून की धज्जियां! घर से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

बुलंदशहर: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कोतवाली देहात और गुलावठी थाना पुलिस ने मुठभेड़ की संयुक्त कार्यवाही में 50...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल