सूखे खाद्य गोदाम में भीषण आग, छह कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका
कोलकाता। कोलकाता के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नाजिराबाद इलाके में स्थित एक सूखे खाद्य पदार्थों के गोदाम में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। आग रात करीब तीन बजे लगी और घटना के 10 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आशंका जताई जा रही है कि गोदाम के भीतर कम से कम छह कर्मचारी फंसे हुए हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गोदाम संकरी गली में स्थित होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं। पानी पहुंचाने के लिए लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन आग की तीव्रता अब भी बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम में मुख्य रूप से पैकेटबंद सूखे खाद्य पदार्थ और शीतल पेय की बोतलें रखी जाती थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मध्यरात्रि के बाद धुआं उठता देख स्थानीय निवासियों ने दमकल विभाग को सूचना दी थी, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। लापता कर्मचारियों के परिजनों ने गंभीर चिंता जताई है। एक लापता कर्मचारी के रिश्तेदार ने बताया कि रात करीब तीन बजे उनके परिजन ने फोन कर मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन इसके बाद संपर्क टूट गया। वहीं एक अन्य कर्मचारी ने दावा किया कि अंदर फंसे लोग दीवार तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसके बाद उनसे भी संपर्क नहीं हो पाया।
आग की भयावहता को देखते हुए गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख होने की आशंका है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया है और स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। दमकल विभाग युद्धस्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही फंसे कर्मचारियों की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां