ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत

On

ऋषिकेश। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पीएनबी सिटी गेट के पास करीब रात 11:30 बजे तेज रफ्तार से आ रही एक एक्सयूवी-500 कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश की तरफ आ रही एक्सयूवी-500 कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूके07 एफएस 5587 था, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक (एचआर 58 ए 9751) से जा भिड़ी।

और पढ़ें सेवा निवृत दरोगा पर बेटी की हत्या का आरोप,प्रेमी ने दर्ज कराया मुक़दमा, कंकाल बरामद

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चार युवक कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे चारों युवकों के शव बाहर निकाले। इसके बाद सभी शवों को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी भेजा गया। इस हादसे की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

और पढ़ें  मध्य प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार डिवाइडर से टकराई.. जिला अध्यक्ष सहित चार लोग घायल.. राहुल गांधी की रैली से लौट रहे थे

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। इससे पहले, अल्मोड़ा के ताकुला हाईवे पर 4 दिसंबर की रात एक बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिरकोट से करीब एक किलोमीटर आगे डांठ गधेरे के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। बाद में ग्रामीण, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कटर की मदद से कार का दरवाजा काटकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। 

और पढ़ें कांग्रेस की रैली में मोदी के लिए कहे गये अपशब्द पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

पीएसी स्थापना दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवानों की बहादुरी और आधुनिक बने PAC की उपलब्धियों पर किया जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सुरक्षा की रीढ़ मानी जाने वाली प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) आज पहले से ज्यादा आधुनिक, मजबूत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पीएसी स्थापना दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवानों की बहादुरी और आधुनिक बने PAC की उपलब्धियों पर किया जोर

उच्च न्यायालय की पीठ बनाने की मांग पर मेरठ बंद..चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवायें रखीं बंद 

   मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को मेरठ बंद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
उच्च न्यायालय की पीठ बनाने की मांग पर मेरठ बंद..चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवायें रखीं बंद 

ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई भारतीय फिल्म 'होमबाउंड'

फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंश के बैनर तले बनी फिल्म 'होमबाउंड' को ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर...
Breaking News  मनोरंजन 
ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई भारतीय फिल्म 'होमबाउंड'

करदाताओं को विशेष सुविधाएं देने की मांग उठी राज्यसभा में

   नयी दिल्ली । देश की अर्थव्यवस्था में करदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्हें सम्मान दिये जाने तथा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
करदाताओं को विशेष सुविधाएं देने की मांग उठी राज्यसभा में

क्रिसमस से नव वर्ष तक ताज पर उमड़ेगा सैलानियों का हुजूम, की जाएंगी अतिरिक्त व्यवस्थाएं

सैलानियों के लिए ताजमहल पर्यटन का मुख्य केंद्र बिंदुआगरा। आगरा का ताजमहल देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भारत में पर्यटन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
क्रिसमस से नव वर्ष तक ताज पर उमड़ेगा सैलानियों का हुजूम, की जाएंगी अतिरिक्त व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश

पीएसी स्थापना दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवानों की बहादुरी और आधुनिक बने PAC की उपलब्धियों पर किया जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सुरक्षा की रीढ़ मानी जाने वाली प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) आज पहले से ज्यादा आधुनिक, मजबूत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पीएसी स्थापना दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवानों की बहादुरी और आधुनिक बने PAC की उपलब्धियों पर किया जोर

उच्च न्यायालय की पीठ बनाने की मांग पर मेरठ बंद..चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवायें रखीं बंद 

   मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को मेरठ बंद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
उच्च न्यायालय की पीठ बनाने की मांग पर मेरठ बंद..चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवायें रखीं बंद 

क्रिसमस से नव वर्ष तक ताज पर उमड़ेगा सैलानियों का हुजूम, की जाएंगी अतिरिक्त व्यवस्थाएं

सैलानियों के लिए ताजमहल पर्यटन का मुख्य केंद्र बिंदुआगरा। आगरा का ताजमहल देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भारत में पर्यटन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
क्रिसमस से नव वर्ष तक ताज पर उमड़ेगा सैलानियों का हुजूम, की जाएंगी अतिरिक्त व्यवस्थाएं

बलिया में सड़क किनारे दुकान में घुसी कार, दो की मौत..दो लोग गंभीर रुप से घायल

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया में सड़क किनारे दुकान में घुसी कार, दो की मौत..दो लोग गंभीर रुप से घायल