Saturday, May 18, 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा: तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर भारत को बनाए विश्व गुरु- विपेन्द्र

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मवाना ब्लाक के राफन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि रहे। इस दौरान केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आए लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि ने केंद्र और प्रदेश की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 13.50 करोड लोगों के पक्के आवास बनवाने का काम किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गरीब किसान मजदूर को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत करोड़ों लोगों के पांच लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा देकर आयुष्मान कार्ड बनाकर गरीबों को सुरक्षा कवच देने का काम किया। उज्जवला योजना के माध्यम से गरीब बहनों को निशुल्क गैस सिलेंडर देकर चूल्हे के धुएं से से होने वाली घातक बीमारियों से बचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि आज डिजिटल इंडिया के माध्यम से आज किसानों को खतौनी लेने के लिए तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि कंप्यूटर मोबाइल के माध्यम से अपनी खतौनी निकाल रहे हैं। जिससे किसानों को फिजूलखर्ची होने से बचाया गया है। गरीब पात्र लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, अटल पेंशन आदि के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष विपेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के सपने को साकार करने के लिए 2024 में पुन: तीसरी बार मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की है। इस दौरान सभी ने हाथ उठाकर अपना सहयोग एवं समर्थन देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र काकरान ने की और संचालन कार्यक्रम संयोजक अमरदीप चौधरी ने किया।

इस दौरान मवाना ब्लाक के खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार, नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत कर अधिकारी एकता पंडित, एडीओ पंचायत प्रदीप, एडीओ आईएसबी इंद्राज सिंह, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मनिका शर्मा, सेक्टर संयोजक ब्रह्मपाल वाल्मीकि, ग्राम प्रधान योगेश चौधरी, मनोज चौधरी एवं सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय