Tuesday, May 21, 2024

पश्चिम यूपी में कोहरे और शीतलहर से पारा धड़ाम, अगले 24 घंटे में बढ़ेगी मुश्किल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। पश्चिम यूपी में ठंड कोहरा और शीतलहर से जिंदगी सहम गई है। कोहरे और शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में ठंड और मुश्किल बढ़ाएगी।

इस समय कोहरा और शीतलहर की चपेट में पूरा वेस्ट यूपी है। वेस्ट यूपी के जिलों मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, नोएडा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे के भीतर ठंड से और आफत बढ़ने वाली है। मौसम वैज्ञा​नी डॉ. एन सुभाष के अनुसार आने वाले 24 घंटों में शीत लहर और अधिक बढ़ेगी। कोहरे के कारण शहर से लेकर गांव तक हालत खराब हैं। पिछले दो दिन से शुरू हुआ कोहरा आज शनिवार को भी छाया हुआ है। कोहरे के कारण दृश्यता 5 मीटर तक रह गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पश्चिम यूपी के जिलों में प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को आगाह किया है कि ठंड में जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। सर्दी-जुखाम में तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। गाजियाबाद के एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि एडवाइजरी दो डिग्री तापमान गिरने पर जारी की गई है।
इसी के साथ निगम को जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

एक डिग्री नीचे गिरा न्यूनतम तापमान

कोहरे और शीतलहर के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे गिरकर 18.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान इस समय 7.2 डिग्री सेल्सियस पर है। शाम से शुरू हुआ कोहरा आज सुबह भी जारी है। मौसम विभाग ने अभी 24 घंटे तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

24 घंटे तक कोल्ड डे कंडीशन जैसे हालात:—

गुरुवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान पर बादल छाए रहे। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ.एन सुभाष के अनुसार कोहरा और शीतलहर का असर अभी इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दिन और रात के पारे में अंतर से गलन की स्थिति बनती है। उन्होंने बताया कि दिन में कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति रहेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय