Tuesday, April 1, 2025

दिलीप घोष ने ममता पर साधा निशाना, कहा- वे धार्मिक संगठनों को बदनाम कर रही हैं, यह पाप उन्हें डुबा देगा

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को चुनावी रैली में इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम संघ के भिक्षुओं के एक वर्ग पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। ममता की इस टिप्पणी को लेकर रविवार को भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

 

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का दिमाग खराब हो गया है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या कहें ? वह वोट पाने के लिए मौलवियों के साथ राजनीति कर सकती हैं, उनके साथ प्रार्थना कर सकती हैं। हमारे साधु-संतों को राजनीति करने की अनुमति क्यों नहीं है? आज हिन्दू समाज खतरे में है। हिंदू महिलाएं ख़तरे में हैं, इस बारे में वे कुछ नहीं कहती? संन्यासियों ने धर्म की रक्षा के लिए सब कुछ छोड़ दिया है। वे ऐसा कह सकते हैं. लेकिन उन्होंने ऐसे जिन संगठनों के नाम लिया है वे राजनीति नहीं करते हैं।

वे लोगों में आध्यात्मिकता फैलाते हैं और समाज सेवा करते हैं। उन्होंने देखा है, आयला से लेकर अम्फान तक, ये संत साधु पहले भी गए और लोगों की सेवा की। इसके उलट उनके (तृणमूल) के कैडर पैसे ऐंठने के लिए गए थे। जो लोग ऐसे संगठनों की जो बदनामी वह कर रहे हैं वह पाप है और वह पाप उन्हें डुबा देगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय