Sunday, May 19, 2024

देवबंद में नवनिर्वाचित चेयरमैन विपिन गर्ग को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। देवबंद के इतिहास में 83 वर्षों बाद भाजपा कार्यकर्ता के रूप में विपिन गर्ग ने शुक्रवार को चेयरमैन पद की शपथ ली है। नगर पालिका परिषद देवबंद के नवनिर्वाचित चेयरमैन विपिन गर्ग को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिसके बाद विपिन गर्ग ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का आशीर्वाद लिया।इसके साथ ही सभी 25 वार्डों से निर्वाचित सभासदों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। शुक्रवार को देवीकुंड रोड स्थित राज पैलेस में आयोजित हुए  शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ  पीडब्ल्यूडी विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी व पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर पूजा कर किया।
पंडित शशिकांत, कालिका प्रसाद, अश्वनी शर्मा, भूदत शर्मा आदि पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शपथ ग्रहण से पहले हवन- यज्ञ कर शंख बजाया गया। कुलदीप सैनी, सुधा गांधी, विपिन त्यागी, महक चौहान, अंकित राणा, मनोज सिंघल, अर्जुन सिंघल, रविंद्र चौधरी, इकबाल अंसारी, अख्तर अंसारी, नदीम चौधरी, मोहम्मद औसाफ, श्रीमती गुलनाज, श्रीमती रियाना, श्रीमती अफसा, हाजी शहजाद, मोहम्मद वाजिद, श्रीमती नाहिदा खानम, श्रीमती आयशा, श्रीमती बिलकिस, श्रीमती शाहीन,  आसिफ सिद्दीकी, हैदर अली, सैयद हरीश, शाहिद हसन को सभासद पद के लिए पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार राय व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन संवई द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ।
इस दौरान लोगों ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और चेयरमैन विपिन गर्ग का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। शपथ लेने के बाद पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के साथ नगर पालिका परिषद के कार्यालय
पहुंचकर पदभार ग्रहण किया और जरूरी कार्यों की समीक्षा करके अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि नगर के विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय और विद्युत इंचार्ज विकास चौधरी शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने में लगे रहे। इस अवसर पर एसडीएम देवबंद संजीव कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी,
प्रमुख  चिकित्सक डा. डीके जैन, प्रमुख समाजसेवी विनोद गुप्ता, अशोक गुप्ता, अमित सिंघल एडवोकेट, भाजपा नेता दीपकराज सिंघल, संदीप शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल और गौरव सिंघल, अरूण कुमार, राजीव गुप्ता, विशाल गर्ग, राम मोहन सैनी, ऋषिपाल कश्यप, हरिओम सिंघल, सेठ कुलदीप कुमार, अरुण गुप्ता, संजीव कुमार जैन, आशुतोष गुप्ता, सौरभ बंसल, जोगिंदर जाटव, विजेंद्र वर्मा, विजेन्द्र गुप्ता, नितिन गुप्ता, विपिन भारतीय सहित बड़ी संख्या में देवबंद नगर के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय