Wednesday, April 2, 2025

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मेरठ ने तहसील मवाना में किया 16 समस्याओं का निस्तारण

मेरठ।  तहसील मवाना में आज जिलाधिकारी मेरठ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 161 शिकायते आई। जिसमें से 16 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।

तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आमजन की शिकायतों को जानने के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस एक बेहतर प्लेटफार्म है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग सहित पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 161 शिकायतें आई। इनमें से जिलाधिकारी ने 16 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय