Sunday, April 28, 2024

महापुरूषों की जीवनी से प्रेरणा लेकर, अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए: जिलाधिकारी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट परिसर, गाजियाबाद में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गयी।
02 अक्टूबर महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर गाजियाबाद प्रशासन की तरफ से जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती शुभांगी शुक्ला द्वारा एक भजन प्रस्तुत किया गया जिसे सुनकर उपस्थित लोगों द्वारा पूरा भवन तालियों से गूजांमान हो उठा। एडीएम सिटी गम्भीर सिंह और एडीएम ई रणविजय सिंह ने अपने सम्बोधन में गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अनेक बाते बताई और उन महापुरुषों के बताये रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने अपने सम्पूर्ण जीवन में सभी को सत्यता, कर्तव्यपरायणता, निष्ठा, सद्भाव, शांति, प्रेम और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होने देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता, सादगी को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। शास्त्री जी ने बहुत कठिन परिश्रम कर शिक्षा ग्रहण की और वे भारत के दूसरे भारत प्रधानमंत्री बने।
जब देश विदेशी आक्रमणों और अन्न की कमी से जूझ रहा था तब उन्होने जय जवान—जय किसान का नारा दिया। हम सभी को महापुरूषों के जीवन से सीख लेते हुए उन प्ररेणाओं को अपने जीवन में उतराना चाहिए। इसी के साथ उन्होनें सभी को गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाऐं दी। प्रदीप कुमार नाजिर द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडीएम एफआर विवेक श्रीवास्तव, एडीएम एलए श्याम अवध चौहान, जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ.सीमा बालियान सहित कलेक्ट्रेट, विकास भवन और सूचना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय