Saturday, April 19, 2025

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर का चुनाव अब 30 जनवरी को होगा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव की तारीख अब 30 जनवरी निर्धारित की गई है। डीसी निशांत यादव ने इस संबंध में मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया। बीते दिन, चंडीगढ़ हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब नए सिरे से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत उम्मीदवारों के दोबारा नॉमिनेशन किए जाएंगे। इस चुनाव में प्रमुख दलों की ओर से अपनी पूरी ताकत झोंकने की संभावना है। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में अभी तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ओर से मेयर कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया गया है।

हालांकि, भाजपा ने मेयर पद के लिए हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए बिमला दुबे और डिप्टी मेयर पद के लिए लखबीर सिंह बिल्लू के नाम तय किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। मेयर का पद आम आदमी पार्टी को तो वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी है। आम आदमी पार्टी की छह महिला पार्षदों ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। चंडीगढ़ नगर निगम में 15 पार्षदों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।

यह भी पढ़ें :  मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा जांच एजेंस‍ियों की पूछताछ में नहीं दे रहा संतोषजनक जवाब
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय