Friday, July 26, 2024

मोदी-योगी की जय नहीं बोलने पर हंगामा,रालोद की जिला अध्यक्ष को पार्टी से निकाला

बागपत। बड़ौत में रालोद व भाजपा की संयुक्त बैठक के दौरान जमकर हंगामा हो गया। यहां बैठक में रालोद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के सीएम योगी और पीएम मोदी की जय नहीं बोलने पर जमकर हंगामा हुआ। उत्तर प्रदेश के बड़ौत में रालोद-भाजपा की संयुक्त बैठक में सोमवार दोपहर को मोदी-योगी की जय नहीं बोलने पर हंगामा हो गया। जहां रालोद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने जय बोलने से इंकार किया तो भाजपाई भड़क गए। हंगामा बढ़ता देखकर रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने महिला जिलाध्यक्ष को पार्टी से बाहर कर दिया। इसके बाद महिला जिलाध्यक्ष ने भी इस्तीफा देकर उसे वायरल कर दिया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बड़ौत में सोमवार को रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक रखी गई थी। इसमें गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल धामा समेत दोनों पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

बैठक का संचालन कर रहे भाजपा नेता बिजेन्द्र शर्मा ने रालोद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेनू तोमर को बोलने के लिए बुलाया तो उन्होंने भाषण शुरू करने से पहले चौधरी अजित सिंह व चौधरी जयंत सिंह के नारे लगाए।
इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ की जय बोलने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा भाजपा से नहीं मिलती है, इसलिए अभी वह उनके लिए नारा नहीं बोल सकेंगी। यह बोलते ही भाजपा नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और भाजपा नेताओं ने मोदी व योगी के नारे लगाते हुए बैठक से जाना शुरू कर दिया।
वहां स्थिति बिगड़ती देखकर रालोद के पदाधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत किया और इसकी जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को दी गई। जिस पर रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने मंच से रेनू तोमर को पार्टी से निकालने की बात कही।

 

इसके साथ ही कहा कि इस तरह की बात करना गलत है और रालोद-भाजपा का गठबंधन होने के साथ ही नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री व योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हैं। वह हर किसी के लिए कार्य कर रहे हैं। इस पूरे मामले के बाद ही रेनू तोमर ने भी अपना इस्तीफा लिखकर वायरल कर दिया। बता दें दूसरी बैठक में दोनों पार्टियों के बीच फूट पड़ गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय