Tuesday, May 13, 2025

दोनों बच्चों के शवों को गंगनहर में तलाश रहे गोताखोर, भोला झाल से अटेराना पुल तक डाला जाल

मेरठ।  देहलीगेट थाना क्षेत्र के दो बच्चों की हत्या का खुलासा तो हो गया लेकिन, अभी तक शव नहीं मिले हैं। पुलिस की टीम गुरुवार से ही तलाश में जुटी है। वहीं शुक्रवार सुबह पुलिस की टीम भोला की झाल से सरधना के अटेराना पुल पर पहुंची। नहर में दोनों बच्चों के शवों की तलाश की जा रही है।

देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर स्थित गूलर वाली गली निवासी महिला निशा बेग ने प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी के साथ मिलकर अपने 10 साल के बेटे और छह साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने वार्ड 65 से पार्षद रहे सऊद फैजी, निशा बेग, साद, आरिफ, कोसर और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद फैजी के यह बताने पर कि हत्या के बाद दोनों बच्चों के शव भोला की झाल पर गंगनहर में फेंक दिए हैं। आधी रात से ही पुलिस गंगनहर में भाई.बहन के शवों की तलाश में जुटी है।

लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर काम करने वाले शाहिद बेग पत्नी निशा बेग, बेटे मेराब व बेटी कोनेन के साथ रहते हैं। मेराब सेंट जोंस स्कूल में कक्षा तीन और कोनेन सेंट जोंस गर्ल्स स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। बुधवार शाम 7.30 बजे भाई.बहन लापता हो गए थे। उसके बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय