Wednesday, April 23, 2025

नोएडा में खनन माफिया में मचा हड़कंप, सात गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से बालू खनन करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के विभिन्न थाना क्षे़त्रों से 7 लोगों की गिरफ्तारी होने से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार गत दिनों हुई अपराध गोष्ठी में पुलिस आयुक्त ने जनपद में हो रहे अवैध खनन को लेकर थाना प्रभारियों और अफसरों को जमकर लताड़ लगाई थी। उसके बाद  पुलिस अधिकारी नींद से जागे तथा उन्होंने खनन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता कि इससे पूर्व थाना प्रभारी और कई पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से जनपद में जमकर अवैध रूप से बालू और मिट्टी खनन हो रहा था।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान छपरौली के पास से एक ट्रक को पकड़ा है। इसमें लाल रंग का मोरम भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे में पुलिस ने अमरपाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया इसके पास से एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें डस्ट (मोरंग) भरा हुआ था। यह वायुमंडल प्रदूषित कर रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक तलब करने पर कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मदनलाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास है एक ट्रक बरामद हुआ है, जिसमें अवैध रूप से खनन करके रेत भरा हुआ था। इसके पास अवैध खनन से भरे हुए रेत के बारे में कोई दस्तावेज नहीं था।

थाना दादरी पुलिस ने अवैध रूप से मिट्टी खनन करके ट्रैक्टर ट्राली में भरकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को रेलवे रोड के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक का नाम इकबाल है। इसके मालिक योगेश शर्मा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि ये लोग ग्राम कि तिलपता के जंगल से अवैध रूप से मिट्टी खोदकर बेचने के लिए ला रहे थे। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के चीती गांव के पास से थाना पुलिस ने प्रमोद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने उसके पास से अवैध खनन से भरा हुआ ट्रक बरामद किया है। थाना दनकौर क्षेत्र से ही उपनिरीक्षक केदार सिंह ने आजम खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह एक ट्रैक्टर में अवैध रूप से बालू खनन करके ला रहा था। थाना जारचा पुलिस ने धर्मपाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी छोलस गांव के जंगल से हुई है। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर ट्राली में अवैध रूप से मिट्टी खनन करके भरकर ला रहा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय