Monday, February 24, 2025

मेरठ में पुरानी पेंशन के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने की आंदोलन की घोषणा

मेरठ। मेरठ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा मेरठ का अधिवेशन डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में आयोजित हुआ। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्षता करते हुए झम्मन सिंह वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों, अधिकारियों के मान सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। इसे पूरा करने के लिए अब कामरेड शिव गोपाल मिश्र के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापारी आंदोलन चलाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी के मार्गदर्शन में एक पेंशन रथ चलाकर जन जागरण किया जा रहा है। पहले चरण में यह पूर्व उत्तर प्रदेश में है आएगा। परिषद के जिला मंत्री बनी सिंह चौहान ने परिषद द्वारा पुरानी पेंशन एवं अन्य मुद्दों को लेकर परिषद द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया। इसके बाद चुनाव अधिकारी सुभाष दत्त शर्मा ने चुनाव संपन्न कराया।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय