Tuesday, February 11, 2025

समाजवादी हमेशा उठाते रहे हैं पीडीए और आधी आबादी की बात : अखिलेश यादव

लखनऊ। पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) और आधी आबादी की बात हमेशा समाजवादी लोग उठाते रहे हैं। सबसे ज्यादा गैर बराबरी का सामना अगर किसी को करना पड़ता है तो वे हमारी यही माताएं-बहनें हैं। सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं कहीं दिखाई दे रही हैं तो उत्तर प्रदेश में है।

यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में कही। वे महिला सभा सम्मेलन को गुरुवार को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो चुनाव होने जा रहा है 2024 का, समाजवादी महिला संगठन पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी को जिताने का काम करेगा।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा के चुनाव के लिए लगातार तैयारी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी को 80 सीटें हराने का काम यही गठबंधन करेगा। 80 सीटें हराओ, देश से भाजपा को हटाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और नारी सम्मान बचाओ।

सपा अध्यक्ष ने पुलिस भर्ती मामले को लेकर कहा कि उम्र को लेकर पूरे प्रदेश के नौजवान आक्रोश में थे, कम से कम सरकार ने स्वीकार कर लिया। यह नौजवानों के आक्रोश से डरते हैं, क्योंकि चुनाव करीब है इसलिए नौकरी की बात की है लेकिन रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा।

उल्लेखनीय है कि आज समाजवादी पार्टी ने महिला सभा सम्मेलन का आयोजन किया था। इस दौरान राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, महानगर से पार्टी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को आधी आबादी की उपयोगिता को समझाया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाताओं को सपा से जोड़कर सपा के पक्ष में मतदान कराएं और प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने में सहभागी बनें। इस अवसर पर डिंपल यादव, जूही सिंह, राजेन्द्र चौधरी समेत प्रदेश भर से आईं महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय