Saturday, April 26, 2025

मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सहारनपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण

सहारनपुर। मण्डलायुक्त लोकेश एम. द्वारा कलेक्ट्रेट सहारनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए इन्हे ओर बेहतर करने के निर्देश दिये गये।
राजस्व न्यायालयों में पांच वर्ष से अधिक के लम्बित राजस्व वादों को सवोच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराते हुए कम्प्यूटर प्रबंधन प्रणाली पर अपलोड किये जाने के निर्देश दिये। राजस्व अभिलेखागार में बस्तों की सफाई एवं कीटनाशक, दवाईयों के छिडकाव पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश देते हुए पत्रावलियों के विनिष्टीकरण करने की कार्यवाही के भी निर्देश दिये गये।
लोकेश एम0 ने कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों तथा अन्य सभी कार्यवाही समय से सुनिश्चित कराने, ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण तत्काल कराने, सभी रिट याचिकाओं में प्रतिशपथ पत्र दाखिल कराने एवं सभी संदर्भों का समय से निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। तहसील सहारनपुर में खतौनियों की स्थिति संतोष जनक न पाये जाने पर खेद व्यक्त करते हुए निर्देश दिये गये कि उपजिलाधिकारी स्वयं एक सप्ताह के अंदर तहसील के प्रत्येक पटल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए अवगत कराएं।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सहारनपुर किंशुक श्रीवास्तव तथा कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय